दन्तेवाड़ा@ कांग्रेस प्रत्याशी देवती महेंद्र कर्मा की विधानसभा में बड़ी जीत के बाद। दन्तेवाड़ा विधानसभा में कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष मोहन मरकाम जो इस चुनाव में जीत के मुख्य किरदार है।

जिनकी रणनीति ने भाजपा को चौतरफा चीत कर दिया दन्तेवाड़ा में पत्रकारवार्ता कर देवती महेंद्र कर्मा के साथ पीसी ली। जीत के लिए दन्तेवाड़ा की जनता और कार्यकर्ता को बधाई दी। पीसीसी चीफ ने कहा २०१३ के चुनाव में हम 12 में 8 सीटें जीती थी।2018 में 12 में 11 सीट हमारे कब्जे में थी । अब दन्तेवाड़ा की सीट भी हमने भाजपा से छीन ली।जिसके बाद बस्तर भाजपा मुक्त हो जिस।बस्तर का पैसा बस्तर में खर्च होना चाहिए ये सोच कांग्रेस पार्टी की है।

पहली बार बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बस्तर के विधायक को हमने बनाया ताकि बस्तर का पैसा बस्तर में पूरा खर्च हो सके। दन्तेवाड़ा जिला छग का सबसे समृद्ध जिला है। उसके बाद भी पिछले 15 सालों में दन्तेवाड़ा को सड़क,बिजली,पानी जैसी समस्यों से आज भी जूझना पड़ता है। हमारी सरकार दन्तेवाड़ा की मूलभूत सुविधाओं पर डीएमएफ का पैसा खर्च करेगी। बड़े बड़े वादे सिर्फ भाजपा करती है.भाजपा दन्तेवाड़ा को चमन बनाने की बात करती थी। तो आज दन्तेवाड़ा की जनता ने उन पर विश्वास क्यो नही जताया। भाजपा ने सिर्फ जनता के पैसों का बंदरबाट किया। दन्तेवाड़ा की जनता ने आज जो जनादेश दिया है। हम पूरा प्रयास करेंगे जनता के वादों पर खरा उतरने की। साथ ही मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है। खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली कहावत है। भाजपा ने तो हमेशा लोकतंत्र का गला घोंटा है। देश की पहली घटना है अंतागढ़ में उन्होंने राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता की खरीद फरोख्त तक की।

प्रेस वार्ता में बस्तर सांसद दीपक ने कहा कि दन्तेवाड़ा की जनता को मैं जीत की बधाई देता हूँ। कांग्रेस पार्टी का सिर्फ इस चुनाव में एक ही नारा था हमे दन्तेवाड़ा का विकास करना है। 15 सालों के बाद हमारी सरकार छग में आई है। दन्तेवाड़ा का विकास हम सिर्फ सड़क में नही अंदर गावो तक हम विकास पहुचायेंगे।
The Aware News