बीजापुर @:- बीजापुर भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया है। महिला मोर्चा ने रंगोली से तो भाजपा अध्यक्ष जी वेंकट ने दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आगाज किया।भाजपा अध्यक्ष जी वेंकट सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मना रही है बीजापुर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रंगोली और दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस मनाया है। इस अवसर पर भाजपा के संस्थापक सदस्यों सहित भारतीय जनता पार्टी से जुड़े महान कार्यकर्ता और नेताओं को याद किया गया है।

इस अवसर पर बीजापुर जिले के भाजपा कार्यकर्ता जी वेंकट, श्रीनिवास मुदलियार,गौतम राव,घासीराम नाग,ओंकार तारम,जिलाराम राणा,सुखलाल पुजारी,संतुदास मानिकपुरी,तिरुपति कटला मौजूद रहे हैं।

The Aware News