सुकमा- नक्सलियों और जवानों के बीच सुकमा जिले के कसालपाड़ और मिनपा के जंगलो में आज दोपहर से रुक रुककर मुठभेड़ चल रही थी,

सुरक्षा बल के जवानों ने एसटीएफ,डीआरजी के जवानों साथ चिंतागुफा थानाक्षेत्र में एक बड़ा ज्वाइंट आपरेशन नक्सलियों के खिलाफ नक्सलियों की इनपुट मिलने के बाद निकाला था। जहाँ मिनपा इलाके के घनघोर जंगलो में जवानों का सामना नक्सलियों की बटालियन नम्बर 1 के हार्डकोर नक्सलियों से हुई। जवानों ने नक्सलियों के दांत खट्टे करते हुए जानकारी के मुताबिक 03 बड़े नक्सली लीडर मार गिराये है। तो वही 9 से अधिक जवान भी मुठभेड़ में घायल हुए। घायल जवानों को रेस्क्यू टीम जब निकाल रही थी तो नक्सलियों ने दूसरा हमला बोल दिया, क्योकि जवानों मुकाबला हिड़मा की टीम से था, जिस पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस नक्सली हमेशा रहते थे। 04 घायल जवानों को बुर्कापाल कैम्प प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया है, जानकारी के मुताबिक 01 नक्सली शव भी जवानों ने बरामद कर लिया है।साथ ही आसपास नक्सलियों के अब भी बड़े जमावड़े की खबर है। घायल जवानों में डीआरजी के जवानों की संख्या अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News