बस्तर @:- स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए कहे शब्द पर कटाक्ष करते हुए कहा कि युवा नेता कश्यप जो पिछले चुनाव में हारे यह उनके इसी प्रकार कहे शब्द के ही परिणाम हैं। वहीं श्री सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह बिना बुलाये पाकिस्तान जाते हैं और वह साल भेटकर केक खाकर आते है उनके लोग राहुल को पाकिस्तान भेज रहें हैं।

न्याय योजना होगी 25 करोड़ के लिए फायदामंद

मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सधे लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 लाख , नोटबंदी, जीएसटी की तरह यह जुमला नहीं होगा बल्कि 25 करोड़ जनता को इसका फायदा मिलेगा खासकर महिलाओं के खाते में यह राशि जमा होगी।

रमन सिंह को भी मिलेगा राशन कार्ड व राशन

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गरीबों का राशन काटा किंतु कांग्रेस अपने वादों के अनुरुप रमन सिंह का भी राशन कार्ड बनायेगी।

लखेश्वर, रेखचंद व चंदन ने राहुल को प्रधानमंत्री बनाने मांगा समर्थन

किंजोली ग्राम में विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक द्वय रेखचंद जैन व चंदन कश्यप ने अपने भाषण में वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धि के बदौलत केंद्र में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का आव्हान किया। इस दौरान उपरोक्त नेताओं ने किसान कर्ज माफी, समर्थन मुल्य, किसानों की जमीन वापसी के मुद्दों के साथ – साथ वर्तमान की नरवा, गरूवा, घुरवा व बाड़ी के महत्तव को आम आदमी के लिए हितकर बताया।

The Aware News