बीजापुर @ :- बस्तर लोक सभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार बैदूराम कश्यप ने यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश सरकार पर जमकर जुबानी तीर छोड़ते कहा कि विस चुनाव में कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी का झांसा ही दिया है। विकास के काम थम-से गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, तरक्की और अस्मिता के लिए नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री एक बार फिर से बनना जरूरी है।

बस्तर सीट के उम्मीदवार बैदूराम कष्यप ने यहां भाजपा कार्यालय में गुरूवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और पाक अधिकृत कष्मीर के बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को बता दिया कि भारत कमजोर नहीं है। नरेन्द्र मोदी के पीएम रहने से ही देश सुरक्षित है और तरक्की के नए सोपान तय कर रहा है। दुनिया में भारत की साख बनी है। उन्होंने भूपेश सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते कहा कि समूचे प्रदेश में विकास के काम थम गए हैं। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि साठ साल तक देश में राज कांग्रेस ने किया लेकिन भाजपा का कम अवधि का कार्यकाल होते हुए भी तरक्की की रफ्तार तेज थी। उन्होंने कहा कि छग में रमन सरकार के कार्यकाल में बीजापुर जिले का नक्शा ही बदल गया। पंद्रह साल पहले बीजापुर और अभी के बीजापुर में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करते कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का मेनिफेस्टो फेल रहा है। पिछले लोक सभा चुनाव में बीजापुर विस क्षेत्र से भाजपा को 11 हजार की लीड मिली थी और अब कार्यकर्ता इस लीड को 22 हजार तक ले जाएंगे। सम्मेलन में पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, जिलाध्यक्ष जी वेंकट, , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुखलाल पुजारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रीनिवास मुदलियार ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि यहां कार्यकर्ता बेहद कठिन परिस्थिति में काम कर रहे हैं। कुछ भाजपा नेताओं की नक्सलियों ने हत्या तक कर डाली और कड़ी चेतावनी भी दी। वक्ताओं ने कहा कि अब नक्सली खुद भूपेष सरकार से नाखुष हैं। आए दिन ऑडियो और पर्चे मिलने से ये साफ हो गया है। उन्होंने मुष्किल हालात और नक्सली दबाव में काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को सलाम किया। प्रदेष में कांग्रेसियों को ठेका दिया जा रहा है और अमानक काम हो रहा है।

लालू बने अध्यक्ष
कुटरू मण्डल अध्यक्ष का पद कई दिनों से खाली था। गुरूवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष जी वेंकट ने लालू पोडिय़ाम को कुटरू मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। बीजापुर के मण्डल अध्यक्ष के लिए संतूदास मानिकपुरी के नाम की घोषणा की गई। दोनों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

The Aware News