दन्तेवाड़ा@ नक्सलियो के खिलाफ दन्तेवाड़ा जिले के नक्सलियो के आधार वाले इलाके में दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन सर्च अभियान को कटेकल्याण ब्लाक के मारजूम-चिकपाल इलाके से दो १-१लाख के ईनामी नक्सलियो को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।

दरअसल कटेकल्याण पुलिस और सीआरपीएफ 195 बटालियन कटेकल्याण, व मेटापाल से सीआरपीएफ सँयुक्त रूप से पार्टी बनाकर गश्त में निकली हुई थी। पुलिस का गश्तीदल जैसे ही बोरपदर और चिकपाल के जंगलो के बीच पहुँचा 2 संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों लोगो को घेराबन्दी कर गिरफ्तार करने में पुलिस का दावा है कि सफलता पाई गई। गिरफ्तार नक्सलियो में कवासी मासा (जनमिलिशिया कमांडर) १लाख का ईनामी और कूड़ामी हड़मा (डीकेएमएस सदस्य) 1लाख का ईनामी गिरफ्तार हुआ है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा से शोशल मीडिया के पत्रकार पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में जारी प्रेसनोट पर यह भी दावा किया गया है। गिरफ्तार दोनों युवक नक्सली संगठन में लम्बे समय से जुड़े है। दोनों पर पुलिस ने मुनगा और मारजूम इलाके में पुलिस पर किये मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप लगाते हुए। नक्सलियो की मीटिंग,पुलिस रैकी, सड़क खोदना,बम्ब लगाने जैसे आरोप से लिप्त बताते हुए गिरफ्तारी की है।

The Aware News