बीजापुर :- एक ओर जहां आज 11 साल से नक्सली संगठन में सक्रिय DVC कमांडर प्रशांत ने सरेंडर किया वहीं भैरमगढ़ थानाक्षेत्र में सहायक आरक्षक नक्सलियो की ब्लास्ट की जद में आकर घायल हो गया।

शाम करीब 5 बजे जिला बल की टीम गस्त से लौट रही थी भैरमगढ़ से 9 किमी दूर डालेर के पास नक्सलियो ने ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट में सहायक आरक्षक जयदेव नेगी को आंखों के आसपास गंभीर चोट आई है। घायल जवान भैरमगढ़ में पदस्त था। घायल जवान का प्राथमिक ईलाज भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बेहतर ईलाज के लिए जवान को जगदलपुर रेफेर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News