दंतेवाड़ा@ दंतेवाड़ा नगरपालिका में डेढ़ करोड़ के हाल में ही लगे टेंडर पर कांग्रेसी पार्षदों ने हंगामा करते हुए टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े किये थे। जिसके बाद कांग्रेस विधायक देवती महेंद्र कर्मा की तरफ से जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम ने दंतेवाड़ा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पालिका में हस्तक्षेप की मांग उठाई थी। अब यह मामला जमकर तूल पकड़ता नजऱ आ रहा है। पालिका के उपाध्यक्ष धीरेंद्र गौतम ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम पर आरोप लगाते हुये कहा कि जिलाध्यक्ष कर्मा परिवार को गुमराह कर अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे है। वीडियो पर देखिये प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह क्या आरोप लगाए

दंतेवाड़ा पालिका में रेट को लेकर जो जिलाध्यक्ष शिकायत कर रहे है। उन्हें पहले गीदम, बचेली, किरन्दुल पालिका में भी लगने वाले काम के रेट देखे जिन पर कांग्रेस का कब्जा है क्या इन सभी जगह काम निविदा दर से बिलो में जा रहे है। अगर इन पालिका में सभी टेंडर बिलो में गये है। और सिर्फ दंतेवाड़ा पालिका में रेट अधिक दर पर भरे जा रहे है। तो मैं पद से इस्तीफा दे दूंगा और अगर ऐसा नही है तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम अपने पद से इस्तीफा दे दे। रही बात अधिक दर और कम दर की तो ठेकेदार काम को देखकर रेट भरते है।

काम के सभी एजेंडे पालिका में बहुमत से पास हुये है। इसकी बौखलाहट में कांग्रेस पार्षद और जिलाध्यक्ष आरोप लगा रहे है।श्री सिंह ने आगे कहा कि जिलाध्यक्ष के सारे आरोप कर्मा परिवार को गुमराह कर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News