दन्तेवाड़ा@ मेंडका डोबरा मैदान दन्तेवाड़ा में आज सँयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ दन्तेवाड़ा इकाई का भव्य जिला स्तरीय कर्मचारी मिलन समारोह आयोजित हो रहा है। जिले भर के अनियमित कर्मचारी परिवार सहित मिलन समारोह में पहुँच रहे है।

कार्यक्रम में मिलन समारोह पर सत्तापक्ष के प्रदेश संगठन के पदाधिकारी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावाड़ा भी होगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आने की प्रबल सम्भावनाये वक्त की जा रही है। वैसे मिलन समारोह में अनिमियत कर्मचारियों से मिलने को कर्मा परिवार के साथ बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी की भी पहुँचने की खबर है।। दरअसल लम्बे वक्त से कई तरह की मांगों को लेकर अनियमित कर्मचारी एकमंच पर होकर अपनी आवाज बुलंद कर चुके है। पर पहली बार इस अंदाज में दन्तेवाड़ा जिले में परिवार के साथ मिलन समारोह में अपनी एकजुटता दिखाने जा रहे है।

The Aware News