दन्तेवाड़ा@ श्यामगिरी से बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी ने कल जहाँ कुआकोंडा और दन्तेवाड़ा में पैदल जनसंपर्क अभियान चलाया तो वही आज वे गीदम नगर में जनसम्पर्क अभियान में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ के साथ जुटी नजऱ आई।

गीदम नगर के हारम से लेकर शहर के 5 वार्डो में महिला कार्यकर्ताओ के साथ ओजस्वी अपने समर्थन में वोट मांगने की घर-घर अपील कर रही हैं। जानकारी हो कि लोकसभा चुनाव के महज 2 दिन पहले ही भाजपा चुनाव प्रचार अभियान में निकले विधायक भीमा मंडावी के काफिले को नक्सलियों ने निशाना बना कर विधायक सहित 5 जवानों की नृशंस हत्या कर दी थी। जिसके बाद भाजपा ने उपचुनाव में ओजस्वी मंडावी को दन्तेवाड़ा सीट से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। प्रचार के दौरान जब ओजस्वी गृहणियों से वोट की अपील अपने पक्ष में कर रही थी तो वे बुजुर्गो के सम्मान करते हुऐ पैर छूकर आशीर्वाद भी लेती चल रही थी।

इस दौरान प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी के साथ इंद्रा शर्मा, सुमन प्रभा यादव, दंतेश्वरी सोरी, व गीदम महिला मोर्चा की दर्जनों महिलाएं प्रचार के दौरान शामिल थी।

The Aware News