स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल

दंतेवाड़ा सीएमएचओ और सीएस बदले गए

नायक की जगह संजय बघेल को बनाया गया सिविल सर्जन

डॉ शांडिल्य होंगे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

दन्तेवाड़ा@ स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण विभाग ने सीएमएचओ और सीएस की तबादला लिस्ट जारी की। जिसमे से दन्तेवाड़ा सीएस से लेकर सीएमओ तक के चहरे बदल दिये गये हैं ।जारी लिस्ट में 17 चिकित्सक के तबादले हुए। जिसमें से दन्तेवाड़ा सीएचएमओ नवरत्न की जगह डॉक्टर शांडिल्य को सीएचएमओ का नया जिम्मा सौंपा गया। वही नेतराम नवरत्न का ट्रांसफर गरियाबंद कर दिया गया।

जारी तबादले लिस्ट में जिस तरह से सीविल सर्जन एमके नायक को हटाया गया। उसके पीछे की मुख्य वजह लम्बे समय से मीडिया में उजागर होने भ्रष्टाचार पूरित मामलों को जोड़कर देखा जा रहा है। दंतेवाड़ा मीडिया ने स्वास्थ्य महकमे के क्रय भंडार नियम उलंघन से जुड़े और राशि के बंदरबाट की कई खबरें जनसरोकार से जोड़कर उजागर की थी।

स्वास्थ्य महकमे से मंत्रालय से जुड़े अगर सूत्रों की माने तो दन्तेवाड़ा से गयी निगेटिव रिपोर्ट के लिए संलिप्त अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही के संकेत मिल रहे है। सचिवालय सभी मामलों की पड़ताल में जुटा हुआ है। भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ी कारवाई तय मानी जा रही है।देखिये लिस्ट

The Aware News