दन्तेवाड़ा- बीजापुर जिले के माटवाड़ा गांव से कटेकल्याण रोजाना सर्विस देने वाली आशुतोष ट्रेवल्स की बस समलूर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा गहरी खाई में पलटी खा गई। हादसे के वक्त जिले के अलग अलग जगहों से लगभग 15 यात्री सवार थे। जिन्हें चोटे आई है। घायलों को संजीवनी और सरकारी एम्बुलेश की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस में सवार बुजुर्ग महिला बीजापुर निवासी सुकड़ी को गम्भीर चोट सर आई है। वही घटना में 3 महिला यात्रियों समेत 4 बच्चो के हाथ-पैर फ्रेक्चर हो गये।

यात्रियों ने जानकारी दी कि बस चालक नशे में धुत्त होकर बस को बहुत भगा रहा था। इसी वजह से गाड़ी से चालक ने नियंत्रण खो दिया। घटना की खबर मिलते ही गीदम पुलिस मौके की तरफ पहुँचकर विवेचना में जुट गई है।
The Aware News