सुकमा- सुकमा पुलिस को नक्सल अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी के जवानों ने नक्सलियो से मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को जवानों ने मार गिराया है। साथ ही मृत महिला नक्सली का शव और आटोमेटिक वेपन इंसास रायफल भी मुठभेड़ स्थल से जवानों ने बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। डीआरजी के जवान चिंतागुफा इलाके में सर्चिंग अभियान ओर निकले थे। जहाँ घात लगाये नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हो गयी।
चिंतागुफा थाना क्षेत्र के डब्बाकोन्टा के जंगलों में मुठभेड़ बताई जा रही है। बताया जा रहा कि सुरक्षा बल के जवान स्पेशल ऑप्सरेशन में निकले थे तभी यह सफलता हाथ लगी। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। घटना की आधिकारिक पुष्टि हो गयी है।
The Aware News