दन्तेवाड़ा@ किरन्दुल शहर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा जल संरक्षण व स्वछता अभियान चलाकर शहर में अभियान के तहत जागरूक किया गया।
इस दौरान कमाण्डेन्ट अरविंद कुमार सिंह व उप कमाण्डेन्ट अक्षत पटेल सीआईएसएफ के जवानों द्वारा टाउनशिप इलाके में रैली निकाली गई।
सीआईएसएफ कमाण्डेन्ट अरविंद ने कार्यक्रम से पहले जवानों को जल संरक्षण व स्वछता अभियान से जुड़ी बातें समझाते हुए कहा कि वातावरण संतुलन के लिए आज यह अभियान हम सबके लिए जरूरी है। इसी कार्यक्रम में जवानों को स्वछता के प्रति ओबीसी कैम्प में शपथ दिलाई गई। ताकि अभियान के भविष्य में अच्छे परिणाम मिल सके।
The Aware News