बीजापुर @:- लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजापुर में बस्तर लोकसभा प्रत्याशी दीपक बैज के लिए वोट मांगेंगे, तो परसों पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बैदूराम कश्यप के लिए वोट मांगने बीजापुर आने वाले हैं। दोनो हाई प्रोफाइल नेताओं के बीजापुर पहुंचने से पहले नक्सलियों ने आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बीजापुर शाखा से लगे महादेव तालाब पर पर्चे फेंककर चुनावों का विरोध किया है। पर्चों में भुपेश सरकार पर नक्सलियों ने तड़बल्ला,गोड़ड़ेलगुड़ा में हुए मुठभेडों पर सवाल उठाए हैं। पर्चें में लिखा है कि भूपेश बघेल के सत्ता में आते ही तड़बल्ला,गोडेलगुड़ा जैसे फर्जी मुठभेडों में 13 लोगों की हत्या की है।

लोकसभा चुनाव से पहले माओवादी लगातार इलाके में दहसत कायम कर की कोशिश करते रहे हैं। आज बीजापुर की हृदयस्थली महादेव तालाब के पास माओवादियों ने पर्चे फेंक लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया है साथ ही राजनीतिक दलों को जनअदालत में कठघरे में खड़ा करने की बात लिखी है।नक्सलियों ने पिछले लोकसभा चुनाव में केतुलनार के पास आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया था जिसमे मतदान कराकर लौट रही पार्टी पर नक्सली कहर टूटा था। इस ब्लास्ट वाहन के परकपछे उड़ गए थे। ब्लास्ट में 4 मतदानकर्मी भी शहीद हुए थे।

बीती रात जिला मुख्यालय स्थित महादेव तालाब में नक्सलियों ने फेंककर लोकसभा 2019 के चुनाव बहिष्कार किया है। गंगालूर एरिया कमेटी ने ये पर्चे फेंके हैं। बतादें पूरे बस्तर में नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पर्चे फेंक लोकसभा चुनावों का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके पहले भी कई बार नक्सली जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय,महादेव घाट में नक्सली पर्चे डालकर दहसत बनाते रहे हैं। बीते कुछ समय से नक्सल मूवमेंट में तेजी भी आई है। वहीं सुरक्षाबल के जवान भी मुस्तैदी से डटे हुए हैं।

The Aware News