जीएसटी के विरोध में किरन्दुल में दुकाने बंद करवाते दिखे भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंघासन गुप्ता

◆तस्वीरे वायरल होते ही जिला अध्यक्ष अटामि हुये नाराज

दंतेवाड़ा@ शुक्रवार को हुये भारत बंद के समर्थन किरन्दुल शहर की दुकानें बंद करवाने भाजपा के मंडल अध्यक्ष सिंघासन गुप्ता किरन्दुल मार्केट में देखे गये थे। जिसके बाद से बन्द करवाने की तस्वीरें शोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीति गर्म हो गयी है। क्योंकि यह बन्द भारत भर में था जिसे विपक्ष की पार्टियों ने पुरजोर समर्थन दिया था। और इस समर्थन का अर्थ मोदी विरोध एजेंडा भी था।

जब इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामि से ली गयी तो उन्होंने कहा बन्द को भाजपा का समर्थन नही था यह व्यापारियों का बन्द था अगर किरन्दुल शहर में मंडल अध्यक्ष सिंघासन गुप्ता बन्द को बतौर पार्टी सदस्य समर्थन देने पहुँचे थे तो यह गलत है जानकारी लेते है और पार्टी फोरम में ऊपर तक बात रखते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News