दंतेवाड़ा- दंतेवाड़ा जिले में आज बीटीओए चुनाव घमासान हुआ। गौरांग शाह उगता सूरज छापऔर गाय बछड़ा छाप से मनोज सिंह का पैनल खड़ा था। हर राउंड की उठा-पठक के बाद निर्णायक राउंड में अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह 18 मतों से विजयी हो गये। वही सजीव साव उर्फ गुड्डा ने सेक्रेटरी के पद पर जीत हासिल की। वही आकाश गोयल व कृष्णा शुक्ला उपाध्यक्ष पद जीते।

जीत की घोषणा होते ही मनोज सिंह खेमे में खुशी की लहर दौड़ गयी। क्योकि उगता सूरज पैनल से गौरांग शाह और विप्लव मलिक को पटखनी देने के बाद दोनों महत्वपूर्ण पदों पर मनोज सिंह और सजीव साव उर्फ गुड्डा ने निर्णायक जीत दर्ज की। वही गौरांग शाह और विप्लव मलिक को हार देखनी पड़ी।

जीत खबर बाहर निकलते ही मनोज सिंह के समर्थकों में जश्न की लहर दौड़ गयी। और बधाईयों का दौर जमकर चलने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News