दंतेवाड़ा@ छतीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवनदेव साय की सहमति से युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने प्रदेश कार्यसमिति व जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है।

दंतेवाड़ा जिले से युवामोर्चा का जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर को मिला तो वही प्रदेश कार्यसमिति में सुमित भदौरिया ने जगह बनाई, दोनों युवाओं का भाजपा युवामोर्चा में दी गयी जिम्मेदारी से दंतेवाड़ा जिले में भाजपा संगठन में खुशी का माहौल है। लगातार शोसल मीडिया के माध्यमो से बधाई संदेश शोसल मीडिया प्लेटफार्मो में देखे जा रहे हैं।

सुमित भदौरिया बीते वर्ष युवामोर्चा में बतौर युवामोर्चा महामंत्री के दायित्व को संभाल रहे हैं। तेज तर्रार छबि की वजह से भाजपा ने उन्हें इस बार प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी है। हालांकि युवामोर्चा अध्यक्ष पद के वे भी प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. दंतेवाड़ा जिले में भाजपा विपक्ष की भूमिका में लगातार अपने हर खेमे को मजबूत करने में लगी हुई है। जिसमें युवामोर्चा की अहम भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News