जगदलपुर @ जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने एनएच 30 पर वाहनों से टोल वसूली पर एतराज जताते कहा है कि यह केंद्र सरकार का जनता पर अन्याय है। विधायक जैन ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर केशकाल से कांकेर और कांकेर से धमतरी के बीच सड़क की हालत अत्यधिक जर्जर है। सड़क के बड़े- बड़े गडढो के चलते यात्रियों को कष्ट का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। केंद्रीय योजना के अनुसार सड़क का चौड़ीकरण भी नहीं हुआ है। मार्ग को दुरुस्त कराए बिना टोल टैक्स लेना केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की दादागिरी, अदूरदर्शी निर्णय और इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हज़ारों लोगों के साथ अन्याय है।
केंद्र सरकार को पूरी सुविधायें उपलब्ध कराने के बाद ही टोल टैक्स लेने का फैसला लागू करना था। विधायक जैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिख कर समूची सुविधा दिए बिना टोल टैक्स न लेने का आग्रह किया जाएगा। इसके बाद भी जनता के हित में निर्णय नहीं लिया गया तो पुरजोर विरोध किया जाएगा।
The Aware News