बीजापुर @ बुधवार की रात को सीआरपीएफ 170 बटालियन में पदस्थ जवान ने अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। बीजापुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर बारीक ने बताया कि जवान का नाम दीपक कुमार शाह(29) झारखंड जिला साहिब गंज का रहने वाला था। 2011 में इसकी भर्ती हुई थी। एक से डेढ़ साल पहले यह 170 बटालियन में पदस्थ हुआ था। जवानों का कहना है कि वह छुट्टी में अपने घर गया हुआ था और जब वापिस आया तो उदास रहता था फिर वह बुधवार की रात को तैयार होकर अपनी ड्यूटी पे जा रहा था तभी उसने अपनी इंसास निकाली और खुद को गोली मार ली जिसके बाद जवान की मृत्यु हो गई। जवान की एक से दो साल पहले ब्याह हुआ था ।हालांकि जवान ने ये कदम क्यों उठाया इसका कारण अज्ञात है। ज़िला चिकित्सालय में जवान का पोस्टमार्टम किया गया उसके बाद शव को गृहग्राम रवाना कर दिया गया।
जिले में बढ़ रही जवानों की खुदकुशी की घटनाएं – बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील जिलों में जवानों की खुदकुशी करने की घटना आम हो गयी है। एक हफ्ते पहले ही एक जवान ने अपने दो जवान साथियों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी जान ले ली थी।
इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं बीजापुर के पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल का कहना है कि जवानों का लगातार परीक्षण हो रहा है। जवानों से हम बात करने की भी कोशिश करते है उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास कर रहे है। लेकिन जवानों के पास हमेशा हथियार उपलब्ध रहते है जिस वजह से क्षणिक आवेश में आकर या तो अपनी जान ले लेते है या किसी और जवान की। हम जवानों में आत्मविश्वास लाने के लिए कई कार्यक्रम चला रहे है जिससे कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हो।
The Aware News