दंतेवाड़ा@ उप चुनाव को लेकर मुख्यायल में नेताओं का जमावाड़ा लगने लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी देवती महेंद्र कर्मा के लिए समर्थन मांगने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ़ बोर्ड में अध्यक्ष सलाम रिज़वी एवं बस्तर एवं बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहर लुनिया आज दंतेवाड़ा पहुँचे।
दोनों वरिष्ठ नेताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा गीदम व दंतेवाड़ा में जोशीला स्वागत किया गया। दंतेवाड़ा पहुँचे वक्फ़ बोर्ड में अध्यक्ष सलाम रिज़वी ने कहा देवती कर्मा को जनता का समर्थन जरूर मिलेगा। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है, जिसका फायदा इस उपचुनाव में दिखेगा। उल्लेखनीय है कि सलाम रिजवी अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक लेकर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगेंगे।
वहीं बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहर लुनिया ने कहा कि सरकार ने जनता से जो वादा किया था उसे निभाया है। भाजपा हमेशा जनता को छलने का काम किया है। देवती कर्मा जमीन से जुड़ी नेता है। उनके चुनाव जीतने से दंतेवाड़ा का विकास निश्चित रूप से होगा।
The Aware News
%d bloggers like this: