हत्या की एक्सक्लूसिव वीडियो,

https://youtu.be/olDNvNeS8Jc

बीजापुर @ माओवादियों ने समाजवादी पार्टी के नेता की हत्या कर दी है। ईलमिडी थानाक्षेत्र के मरिमल्ला गांव के नज़दीक वारदात को अंजाम दिया है। संतोष पुनेम पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के विधायक प्रत्याशी रहे हैं। लोदेड गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को देखने पहुंचे हुए थे। जहां से माओवादियों ने उनका अपहरण कर लिया था। आज संतोष पुनेम की धारधार हथियारों से उनकी हत्या की गई है।
घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों, पगडंडियों के बीच में सपा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और गत विधानसभा में सपा प्रत्याशी रहे संतोष पुनेम का शव फेंका गया है। परिजन शव को देखते हो फूटफूट कर रोने लगे। सर पर वार किया गया है वहीं पेट मे एक चाकू मारने का निशान भी है।
The Aware News