दन्तेवाड़ा@ सीआरपीएफ कैम्प समेली में पदस्थ 111 बटालियन का जवान अरबे के जंगलो में गश्त के दौरान करेंट लगने से घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है।
घायल जवान रवि सिंह कुशवाहा
◆ जानकारी के मुताबिक अरबे के जंगलो में जंगली सुअर पकड़ने के लिए लोहे का तार जंगलो में छिपाकर बिछा रखा गया था। गश्त में निकले जवान का पैर तार में टच हो गया। जिससे जवान रवि सिंह कुशवाहा घायल हो गया। घायल जवान के पैर में करेंट लगा है। सीआरपीएफ डीआईजी डीएन लाल ने घटना की पुष्टी करते हुए जानकारी दी कि जवान रवि सिंह कुशवाहा तड़के सुबह डियूटी के दौरान करेंट चपेट में आया था। फिलहाल जवान खतरे से बाहर है।
◆ ब्लाक के अंदुरिनी गांव अरनपुर थानाक्षेत्र के पोटाली में नवीन पुलिस कैम्प बैठने की तैयारी जोरों से चल रही है। जिसके लिए ही ये जवान समेली के आगे से अरनपुर के जंगलो को छाबनी में तब्दील कर सुरक्षा में लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News