पीड़ित महिला क्या कहा सुनिये इस लिंक पर

दन्तेवाड़ा@ गीदम नगरपालिका में अवैध कब्जेधारियों पर प्रशासन का जेसीबी चल रहा है। शनिवार को गीदम वार्ड क्रमांक 14 में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पहुँचे हुए। जो कि बाज़ार स्थल के पीछे बन रहे मकानों पर जेसीबी चलवा दिया।

आपको बता दे कि जब यह कार्यवाही चल रही तो पीड़ित महिला ने डिप्टी कलेक्टर से गीदम के सभी अवैध कब्जा धारियों पर कार्यवाही की मांग करने लगी। साथ ही पीड़ित महिला ने कहा 100 रुपये जोड़कर 3 लाख रुपये घर पर लगा दिए। दिनेश शर्मा के कहने से मैने मकान बना दिया। गीदम बस्ती में आधे अधिक बसाहट नजूल पर है। मगर जिनकी सेटिंग होती है। प्रशासन जिनके आगे बौना होता है उन्हें छूट मिल जाती है।

देखिये तोड़फोड़

जिस पालिका के तुर्रमखान कर्मचारी कार्यवाही करने पहुँचे थे। उनमें से भी कुछ के अवैध मकान और नजूल मकान उसी इलाके में बने होने की खबर मिल रही है। बारीकी से इस अवैध की कड़ी को पता लगाकर बस सच उजागर करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News