![](https://i0.wp.com/www.theaware.co.in/wp-content/uploads/2019/03/IMG_20190330_121047-scaled.jpg?fit=2560%2C2012&ssl=1)
बीजापुर @ :- आज पत्रकार भवन बीजापुर में श्रमजीवी पत्रकार संघ के बीजापुर जिला इकाई का गठन किया गया। घनश्याम यादव को पुनः जिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव सुधीर जैन और सम्भागीय पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई दी है।
पत्रकार भवन में प्रदेश सचिव सुधीर जैन सहित संभागीय अध्यक्ष राकेश पांडे,महासचिव गुप्तेश्वर राव सोनी,कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाणिग्राही, संभागीय उपाध्यक्ष याकूब खान, कौशल संदूजा, बी महेश राव की उपस्थिति में श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन किया है जिसमे एक बार फिर से घनश्याम यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर राजेश झाड़ी,सुनील मिश्रा ,दीपक मरकाम को सर्वसम्मति से चुना गया और,जिला महासचिव बसंत मामडीकर को बनाया गया है तथा,संगठन सचिव हेतु नरेंद्र पदम को चुना गया है। पदाधिकारियों की मनोनयन के पश्चात अंत में संभागीय पदाधिकारियों के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
इस दौरान पवन दुर्गम,पंकज दाऊद, दंतेश्वर झाड़ी,के श्याम,रत्तू तेलाम,राजेश झाड़ी,सुनील मिश्रा बसंत मामडी कर संतु तेलम सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी मौजूद थे।