![](https://i0.wp.com/www.theaware.co.in/wp-content/uploads/2019/08/IMG-20190804-WA0063.jpg?fit=1280%2C720&ssl=1)
दन्तेवाड़ा@ दन्तेवाड़ा पुलिस लाइन के सामने मेन गेट के पास ही एक दस चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्यमार्ग पर ही पलट गया। तारजाली से भरे ट्रक के पलटने से सड़क की सिंगल लाइन जाम हो गयी है। जिसके चलते घण्टो से मार्ग एक तरफ से जाम पड़ा हुआ है।
◆गीदम थानाक्षेत्र की घटना बताई जा रही है। मौके पर थाने के एएसआई युवराज साहू मौजूद होकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल करवाने के प्रयास में लगे हुये है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन किसी किरन्दुल निवासी का बताया जा रहा है। जिस पर CG18-H-1430 नम्बर अंकित है।
पुलिस क्रेन की व्यवस्था कर मार्ग को बहाल करने में लगी हुई है। लगातार दन्तेवाड़ा जिले में दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मगर यातायात पुलिस उन्हें ग्राउंड पर सुधारने में विफल नजर आ रही है। हाल में ही पखवाड़े भर में ट्रक चालक लापरवाही करते हुए 2-3 बार इधर उधर गाड़ी पलटा चुके है। सबसे ज्यादा घटनाये दन्तेवाड़ा से गीदम के बीच मे हो रही है।
![](https://i0.wp.com/www.theaware.co.in/wp-content/uploads/2022/06/Screenshot_20220630-165933_WhatsApp-1.jpg?resize=100%2C100)