बीजापुर @ :- लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने बस्तर सीट में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा में करारी हार के बाद बस्तर की सीट पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। बस्तर लोकसभा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप के लिए प्रचार प्रसार में पहुंचे बस्तर महाराजा प्रवीण चंद भंजदेव व पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप का पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा व संगठन के प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया है। नेलेसनार से भैरमगढ़ तक बाइक रैली के साथ पहुंचे। बस्तर में आगामी लोकसभा चुनाव यहाँ प्रथम चरण पर होने को हे ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी कमर कस ली है।

बतादें कि पिछले लगातार कुछ दिन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का दौरा भी बस्तर के इलाके में हुआ है। इन तमाम स्टार प्रचारको को न्योता देकर भाजपा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। बस्तर के आदिवासी सीट से बैदूराम पहली बार लोकसभा में प्रत्याशी है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्र की योजनाओं को जनता का भरोसा बताया वही दुसरी ओर कश्यप ने ये भी कहा कि पिछले 5 वर्षों में केंद्र की सरकार ने आदिवासी के हित के लिए बहुत से योजनाओं तैयार की जिसका लाभ बस्तर के हर व्यक्ति को मिल रहा है।

बस्तर महाराज प्रवीण चंद भंजदेव ने कार्यक्रम के दौरान भाजपा के 15 सालो के कार्यकाल को योजनाओं को जनता के बीच सराहा व भारी बहुमत के साथ भाजपा को मतदान करने की अपील की। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने सम्भोधित करते हुए बीजापुर जिले में चल रहे केंद्र की योजनाओं का लाभ बीजापुर के हर व्यक्ति तक पहुंचने का विवरण दिया साथ ही लगातार 10 सालो से भाजपा सरकार की सक्रियता को विकास की राह पर बीजापुर का नाम दिया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष जी वेंकट , महामंत्री ओंकार तारम, श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष घासीराम नाग , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सुखलाल पुजारी व भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The Aware News