
दंतेवाड़ा@ग्राम बालूद के पंचायत भवन परिसर में बस्तर धाकड़, क्षत्रिय,राजपूत समाज के कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन समाज के संरक्षक विजेंद्रनाथ जिया पुजारी माई दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा, पूर्व संभाग अध्यक्ष ईश्वर लाल ठाकुर ,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ,संभागीय सह सचिव सुखराम ठाकुर, वर्तमान जिलाध्यक्ष बीरबल सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष महेश ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, मुकुंद ठाकुर समेत जिले भर से आए सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। शिक्षक रविंद्र ठाकुर को समाज के कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चन के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि व समाज के संरक्षक विजेंद्रनाथ जिया ने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकता होती है। एकता से ही असंभव कार्य भी संभव किए जा सकते हैं। इसलिए समाज का एकजुट होना जरूरी है। इस कार्य में सहभागी बनकर ही हम तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। इस मौके पर अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

इनका हुआ सम्मान धाकड़ समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ में संरक्षक ईश्वर लाल ठाकुर, गणेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, उपाध्यक्ष ललित ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, शंकर ठाकुर, सचिव –मधु सिंह ठाकुर, सह सचिव शेखर ठाकुर, कोषाध्यक्ष दुबे शंकर ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष महेश ठाकुर सर्वसम्मति से चुने गए। महिला प्रकोष्ठ से मेहंती ठाकुर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
