
बीजापुर/ बदलते मौसम के साथ अब बीजापुर जिले के अलग अलग गांवों में डेंगू पैर पसारने लगा है। बीते एक सप्ताह में 3 मरीजो में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मरीजों की पुष्टि के साथ स्वास्थ्य महकमा सचेत है।
एडीस एजिप्टीएस ( Tiger mosquito) के काटने से डेंगू फैलता है। स्पष्ठ है कि अब डेंगू जिले के अलग अलग इलाकों में अपना प्रकोप फैला रहा है। अभी जो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है जिसमे तोयनार, बीजापुर और भैरमगढ़ का एक एक मरीज है।

सिविल सर्जन अभय तोमर ने बताया कि डेंगू बहुत ही खतरनाक बीमारी है। सही समय पर जांच नही होती तो मरीज के लिए प्राणघाती हो सकता है। समय समय पर पाया गया है कि यह बीमारी महामारी की शक्ल ले लेती है। इसीलिए बुखार आने पर चिकित्सकीय जांच जरूरी है। इससे बचाव के लिए मच्छरों के काटने से बच्चों को बचाया जाना चाहिए। डेंगू का मच्छर जमे हुए साफ पानी से पनपता है।
डेंगू के लक्षण:- ठंडी के साथ बुखार, जोड़ो में दर्द, शरीर मे छत्ते पड़ना, प्लेटलेट्स में कमी पड़ना।