
दन्तेवाड़ा@लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गरीब वर्ग की गरीबी दूर करने के लिए न्यूनतम आय योजना न्याय की घोषणा की है। अगर सरकार इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बनती है तो इस देश के 20% सबसे गरीब परिवारों को 72,000 सालाना कांग्रेस सरकार बैंक खाते पर गृहणी को मासिक आय के अनुसार भेजेगी।दन्तेवाड़ा कांग्रेस अध्यक्ष विमल सुराना ने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता कर इस योजना के बारे में तमाम जानकारी देते हुए बताया की कांग्रेस गरीबी दूर करने के लिए ऐतिहासिक योजना लेकर आई है। जो दुनिया की सबसे बड़ी योजनाओं में शुमार करेगी। 5 करोड़ परिवार के 5 सदस्यों के अनुसार लगभग 25 करोड़ लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।साथ छतीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही किसान का कर्ज माफ,बिजली बिल हाफ जैसे सभी वादों को हमने निभाया है।न्याय की संरचना पर कांग्रेस पार्टी ने देश के सबसे अर्थशास्त्रियों से सलाह लेकर योजना लाई है।
अगर कांग्रेस की सरकार आगामी लोकसभा चुनाव में बनती है। और यह योजना लागू होती है। तो इस पर 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपये सालाना बजट पर खर्च आयेगा। जो कि वर्तमान समय मे भारत के रक्षा बजट से भी अधिक होगा।
◆


