
दन्तेवाड़ा@साढ़े 3 महीने में ही कांग्रेस सरकार की पोल खुलकर सामने आ गयी। सरकार पूरी तरफ से फेल है सरकार जनता के वादों में किसी भी तरह से खरी नही उतर रही। उदाहरण के लिए आप मार्च एकाउंट में दन्तेवाड़ा जिले का 20 करोड़ रुपये मार्च एकाउंट में क्लीयर नही हो पाया। ये पैसा तो विकास कार्यो का ही है। आखिर इस पैसे को सरकार रोककर क्या करना चाहती है। जो बिल क्लियर नही हुए वे पेंडिंग रह जाएंगे अब।
कांग्रेस सरकार ने तेंदू पत्ते का रेट तो बढ़ा दिया। मगर ठेकेदार अब तक खरीदी के लिए नही मिल रहे है। बस्तर संभाग के कई समितियों में अब तक खरीददार तैयार नही हुये है। सरकार खुद खरीदी क्यो नही करती हैं।
लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल पड़ा है। मार्च एकाउंट में बहुत से बिल लोगो के इस वित्तीय वर्ष पर क्लियर नही हो पाये जिसको लेकर ही भाजपा ने निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी भी मौजूद रहे।
