दन्तेवाड़ा- दन्तेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थानाक्षेत्र के चिकपाल-मारजूम इलाके से नक्सलियो के प्रेशर आईडी की चपेट में ग्रामीण पिकअप फंसने की खबर आ रही है। साथ ही घटना में कितने हताहत हुए या घायल हुये यह जानकारी अब तक नही मिल पा रही है।

दरअसल डीआरजी के जवानों का एक दल इसी इलाके में नक्सल सर्च अभियान के तहत गया था। इसी मार्ग में नक्सलियो ने जवानों को नुकसान पहुँचाने के इरादे से प्रेशर बम्ब सड़क में लगा रखे थे। कटेकल्याण थाना प्रभारी सलीम खाखा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीआरजी की टीम सकुशल कटेकल्याण पहुँच गयी है। साथ ही ब्लास्ट की खबर में पिकअप फंसने की खबर मिली है। मगर हादसे में कोई घायल हुआ है या नही हुआ यह जानकारी अब तक नही मिली है। साथ ही यह भी जानकारी दी कि कटेकल्याण स्वास्थ्य केंद्र में भी कोई ग्रामीण घायल हालात में नही पहुँचा है। लगातार ग्रामीण सूत्रों से ख़बर की तस्दीक की जा रही है।
इधर दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेशर आईडी की चपेट में वाहन फंसने की खबर आई थी। प्रेशर आईडी के प्रेशर से बड़ा हादसा होने की संभावना नगण्य है। क्योकि अक्सर प्रेशर आईडी 1 जवान को नुकसान पहुँचाने की नीयत से लगाया जाता है। बड़े वाहन पर प्रेशर आईडी का कम असर हुआ होगा।
The Aware News