दन्तेवाड़ा@ सत्तासीन कांग्रेस के सत्ता में काबिज होते ही मंचो पर नेताओ के फोटो सेशन का धमाका अब पार्टी के अंदर भी जमकर दिखने लगा है। दन्तेवाड़ा कांग्रेस पार्टी के कद्दावर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस के अशोक बुरड़ ने इस्तीफा की पेशकश का लेटर बढ़ाया है। उनकी नाराजगी से भरा 4 पन्नो का लेटर इस्तीफा की पेशकश में चला है जिसमें श्री बुरड़ ने सत्ता राज्य में आते ही कर्मठ कार्यकर्ताओ की पार्टी में उपेक्षा व्यथा लिखी है। जारी इस्तीफा के पत्र में मंचो पर कार्यक्रम में दरकिनार कर भाजपा के स्पोटरो को जगह देने की बात लिखी है।
◆श्री बुरड़ ने आने वाले उप चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान होने की बात लिखी है। कार्यकर्ताओ की उपेक्षा के साथ उन्होंने पार्टी को क्या क्या योगदान दिया यह भी लिखा हुआ। किस किस मोड़ पर कांग्रेस के मजबूत सिपेसलार की तरह 40 वर्षो से योगदान दिया यह भी लिखा।
◆ इस तरह से कद्दावर नेता के पार्टी से बिफरने से यह बात तो तय है कि अगर जल्द मान मनौवल नही हुआ तो गीदम इलाके से कांग्रेस को बड़ा झटका उपचुनाव में लगना तय है। फिलहाल उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है मगर इस्तीफा मंजूर हुआ है यह नही इस बात की जानकारी नही है।
The Aware News