
दन्तेवाड़ा@दन्तेवाड़ा जिला पुलिस बल द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बारसूर थानाक्षेत्र से 1 लाख के ईनामी नक्सली महेश आलामी सहित जनमिलिशिया सदस्य भूरा लेकाम को मुखबीर सूचना में मूचनार के जंगलो से घेराबन्दी कर गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल करने का दावा किया है।
दन्तेवाड़ा एसपी कार्यालय से जारी प्रेसनोट पर दावा किया गया है। गिरफ्तार नक्सली बारसूर थानाक्षेत्र के हंदावाड़ा के संतोष लेकामी की साथी मावोवादियो के साथ मिलकर हत्या करने वाली घटना में शामिल थे।
गिरफ्तार दोनो नक्सलियों को पुलिस ने जारी प्रेसनोट पर नक्सली संगठनों के लिए वर्षो से काम करने वाला बताया है। साथ ही नक्सलियो की मीटिंग व्यवस्था, सामान सप्लाई, मावोवादियो के सन्त्री डियूटी व पुलिस पार्टी की रेकी करने का दोनों पर आरोप लगा है
