दंतेवाड़ा@ गीदम नगर से हिन्दू युवती के गायब होने के पीछे जिस मिराज खान का हाथ बताया जा रहा है। वह अधेड़ मिनाज खान 2 बच्चो का बाप है। साथ ही उसे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में गीदम नगर अध्यक्ष बनाया गया। मामले के उजागर होते ही विपक्षीय दल भाजपा हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करने लगे। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम ने मिनाज खान के ख़िलाफ़ मामले को लेकर 5 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगने की बात लिखी है। साथ ही निंदा करते हुए जबाब नही मिलने पर पार्टी की तरफ से कार्यवाही करने बात भी लिखी है। पर सवाल यह उठता जिस मिनाज खान के खिलाफ गीदम थाने में मामले को लेकर एफआईआर पीड़ित पक्ष की तरफ से हुई है। और जो इस वक्त फरार है वह कांग्रेस पार्टी के जारी पत्राचार का जबाब कैसे दे पायेंगे। खैर अभी वक्त है जारी पत्र के 5 दिन पूरे होने पर।

वही दूसरी तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने इसी मामले फिर से एक बड़ा ब्यान जारी करते हुए दंतेवाड़ा पुलिस पर सत्ता का दबाव होने का आरोप लगाया है। श्री अटामी ने बीते दिनों बबलू सिद्धकी के विवादित मामले को जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस घटना में भी मिनाज खान को पीछे से सत्ता के सरंक्षण की बात कही सुनिये जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने इस मामले पर क्या कहा

अगर आपको हमाराTHE AWARE यूट्यूब वीडियो चैनल पसंद आया है। तो इसके आप लाइक सब्सक्राइब जरूर कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News