![](https://i0.wp.com/www.theaware.co.in/wp-content/uploads/2019/04/IMG-20190405-WA0027.jpg?fit=1280%2C593&ssl=1)
बीजापुर @:- लोकसभा चुनाव से पहले माओवादी लगातार इलाके में दहसत कायम कर रहे हैं। आज बीजापुर की हृदयस्थली महादेव तालाब के पास माओवादियों ने पर्चे फेंक लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया है साथ ही राजनीतिक दलों को जनअदालत में कठघरे में खड़ा करने की बात लिखी है।
बीती रात जिला मुख्यालय स्थित महादेव तालाब में नक्सलियों ने फेंककर लोकसभा 2019 के चुनाव बहिष्कार किया है। गंगालूर एरिया कमेटी ने ये पर्चे फेंके हैं।
बतादें पूरे बस्तर में नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पर्चे फेंक लोकसभा चुनावों का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके पहले भी कई बार नक्सली जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय,महादेव घाट में नक्सली पर्चे डालकर दहसत बनाते रहे हैं।
बीते कुछ समय से नक्सल मूवमेंट में तेजी भी आई है।
![](https://i0.wp.com/www.theaware.co.in/wp-content/uploads/2022/06/Screenshot_20220630-165933_WhatsApp-1.jpg?resize=100%2C100)