दन्तेवाड़ा विधायिका देवती महेंद्र कर्मा के निजी सुरक्षाकर्मियों में से एक सुरक्षाकर्मी ने देररात खुद की सर्विस रायफल से दन्तेवाड़ा विधायक बंगले में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान आसोराम कश्यप है। जिसने सर्विस रायफल AK47 से एक गोली अपने सीने में चलाई है। मृतक जवान का शव दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल मर्चुरी में रखा गया है। दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने पूरे मामले की पुष्टी करते हुए जानकारी दी कि 12:30 के आसपास जवान ने खुद पर गोली चलाई है। इससे पहले जवान आसोराम लगातार फोन पर कही बात कर रहा था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है। जवान की कॉल डिटेल खंगालेंगे कि जवान ने आखिर इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यो उठाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News